Posts

Showing posts from January, 2023

Murkha gadha ki kahani

 Murkh gadha  एक बार एक बूढ़े शेर और हाथी में लड़ाई हो गई जिसमें शेर बुरी तरह घायल हो गया। स्वयं शिकार करने में असमर्थ होने के कारण, शेर ने सियार से कहा की वह उसके लिए कोई जानवर खोज कर लाए। सियार जंगल में घूम रहा था। तभी उसे एक गधा घास चरते हुए दिखा। सियार उसके पास जाकर बोला, “प्यारे गधे! तुम इतने पतले क्यों हो गए हो?” गधे ने जवाब दिया, “मेरा मालिक मुझे पेट भर खाना नहीं देता। इस कारण वश में जंगल में आकर घास चरता हूं।” सियार ने उसे सुझाव दिया कि वह उसके साथ जंगल के उस हिस्से में चले जहां ज्यादा घास है। मूर्ख गधा मान गया और सियार के साथ चल दिया। शेर उसको देख कर प्रफुल्लित हो गया। उसने गधे के ऊपर छलांग लगा दी पर गधा भाग गया। सियार को शेर पर बहुत गुस्सा आया और उसने शेर को अगली बार थोड़ा धैर्य रखने को कहा। सियार गधे के पीछे भागा। सियार ने चतुरता से बोला, “अरे तुम इस तरह भागे क्यों हो? वह जानवर जो तुम पर कूदा था वह एक गधी थी जो तुम्हें देखकर बहुत खुश हो गई थी।” गधे को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। सियार फिर बोला, “तुम ही सोचो अगर कोई शेर तुम पर हमला करता तो क्या तुम जिंदा होते? चलो, अ...

Sherni aur siyar ka bachcha

 Sherni aur siyar ka bachcha एक बार एक शेर को एक सियार का अनाथ बच्चा मिला। वह उसे घर ले आया। शेरनी उसे देखकर बहुत खुश हुई उसने उसे अपने बच्चों के साथ पाला। बच्चे थोड़े बड़े हो गए और साथ में शिकार पर जाने लगे। एक दिन शेर के बच्चों को हाथी दिखा। उन्होंने उसका शिकार करने की सोची, पर सियार के बच्चे ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा, “हाथी हमें पैरों के नीचे कुचल देगा। हमें वापस घर जाना चाहिए।” घर वापस आकर शेर के बच्चों ने सियार के बच्चे को कायर कहकर मजाक उड़ाने लगे। गुस्से में सियार के बच्चे ने जाकर अपनी मां से बाकी बच्चों की शिकायत की और उनको जान से मारने की धमकी दी।  शेरनी हंसते हुए बोली, “मेरे प्यारे, वीरता शेर की निशानी होती है जबकि तुम अपनी सुरक्षा का ध्यान ज्यादा रखते हो।  मैंने तुम्हें अपने बच्चों के साथ पाला है पर तुम उनसे अलग हो तुम उन्हें नहीं मार सकते, परंतु वे तुम्हें मार देंगे। अब तुम्हें अपने जैसे दूसरे सियारो के पास चले जाना चाहिए। और उनके साथ रहना चाहिए।” सियार वहीं से भाग गया। अपने से ज्यादा ताकतवर लोगों को धमकी नहीं देनी चाहिए।

Sher aur bailo ki kahani

 Moral stories in hindi एक समय की बात है। एक शेर ने चार बैलों को घास खाते हुए देखा। शेर ने एक बैल पर हमला कर दिया। सभी बैल एकजुट हो गए और उन्होंने शेर को खदेड़ दिया। उनमें से एक बैल ने कहा, “अगर हम एक साथ रहे तो शेर को भी हरा सकते हैं।” सभी बैल खुशी से घास चरने लगे। अगले दिन शेर ने फिर एक बैल पर हमला किया। परंतु फिर इस बार भी बैलो ने मिलकर उसे हरा दिया। शेर समझ गया कि जब तक बैलो में एकता है, वह उन्हें नहीं हरा सकता। उसने उन्हें हराने की एक योजना बनाई। वह एक बैल के पास गया और उसने बैलो की शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहां, “बैल तुम कितने बहादुर और ताकतवर हो परंतु तुम्हारे दोस्त तुम्हें कमजोर समझते हैं।” बैल को अपने दोस्तों पर बहुत गुस्सा आया और उसने उनसे दोस्ती तोड़ने का फैसला किया। शेर ने दूसरे बैलों के पास जाकर वही बात कही। अगले दिन शेर दूर से छुपकर उन बैलो को देखने लगा। उसने देखा कि वह सभी आपस में लड़ रहे हैं। झगड़े के बाद चारों बैल अलग-अलग दिशा में चले गए। अपनी योजना को सफल होता देख शेर खुश हो गया। वह सोचने लगा, “आज तो मुझे बढ़िया खाना खाने का मौका मिला है।” उसने पहले बैल पर हमला क...